Advertisement

घर की तीसरी मंजिल से गिरने पर युवक की मौत

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। ढांचा भवन में रहने वाला युवक अपने मकान की तीसरी मंजिल की छत पर टहल रहा था उसी दौरान संतुलन बिगडऩे से छत से गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मृत्यु हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

 

Advertisement

रूपसिंह पिता रामसिंह 40 वर्ष निवासी ढांचा भवन की छत से गिरने के कारण जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसके भाई विक्की ने बताया कि रात करीब 9 बजे बिजली गुल हो गई थी। गर्मी लगने के कारण रूपसिंह तीसरी मंजिल की छत पर घूमने चला गया और संतुलन बिगडऩे के कारण छत से गिर गया।

उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर गये जहां उपचार के दौरान रूपसिंह की मृत्यु हो गई। विक्की ने बताया कि रूपसिंह के 6 बच्चे हैं और वह बीमार रहता था इस कारण कोई काम नहीं करता था।

Advertisement

बाइक फिसलने से युवक की मौत

कुलदीप दायमा पिता राकेश 18 वर्ष निवासी मतंग चिकली थाना इंगोरिया बाइक से शाम 5 बजे के करीब अपने दोस्त विशाल चौधरी के साथ उज्जैन आ रहा था तभी रास्ते में बाइक फिसलने से गिरकर गंभीर घायल हुआ जिससे उसकी मृत्यु हो गई, जबकि विशाल चौधरी को मामूली चोंटे आईं। उसके मामा सोहन चौहान ने बताया कि कुलदीप के पिता की दो वर्ष पहले ही मृत्यु हो गई थी और वह उज्जैन में सोयाबीन फैक्ट्री में काम करता था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें