Advertisement

रात 1.30 बजे शिप्रा नदी में डूबने से युवक की मौत

दो दोस्तों को होमगार्ड तैराकों ने बचाया परिजन को शंका

Advertisement

उज्जैन। सोमवार-मंगलवार की दरम्यिानी रात 6 दोस्त शिप्रा नदी में नहाने रामघाट पहुंचे। गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई। उसे बचाने गए दो दोस्तों को होमगार्ड तैराकों ने बचाया।

जय पिता राजू सिसौदिया (21) निवासी कालापत्थर देर रात अपने दोस्त पीयूष पिता त्रिलोक, जावेद व 3 अन्य के साथ रामघाट पहुंचा था। उसके कजिन भाई नितेश ने बताया कि नदी में नहाने के लिए सबसे पहले जय पानी में उतरा और गहरे पानी में डूबने लगा उसे बचाने दो दोस्त नदी में कूदे लेकिन स्वयं डूबने लगे। शोर सुनकर चौकी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने नदी से दो युवकों को बाहर निकाला लेकिन जय की गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि रात 1.50 बजे पीयूष की सूचना पर मर्ग कायम कर सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन ने दोस्तों पर आशंका व्यक्त की। ऐसे में उन्हें हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

4 बहनों में इकलौता था
परिजन ने बताया कि जय इलेक्ट्रिक दुकान पर काम करता था। रात 11 बजे दुकान बंद होने पर घर लौटता था। उसके पिता पेंटर हैं। परिवार में 4 बहनें हैं। वह इकलौता पुत्र था। बीती रात वह घर पर बिना बताए दोस्तों के साथ नदी पर नहाने गया था।

नदी में पानी का लेवल अधिक
बारिश सीजन के चलते इन दिनों शिप्रा नदी में पानी का लेवल बढ़ा हुआ है। दिन के समय नदी में नहाने वालों को गहरे पानी में जाने से बचने और तैराकी न करने की चेतावनी होमगार्ड जवानों द्वारा दी जाती है। लेकिन देर रात नदी में नहाने पहुंचे युवकों को होमगार्ड जवान देख नहीं पाए और हादसा हो गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें