अज्ञात कारणों के चलते युवक फांसी के फंदे पर झूला

बड़े भाई ने कहा- लिव इन रिलेशनशिप में था, युवती बना रही थी दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाने का दबाव

उज्जैन। नीलगंगा क्षेत्र के चाणक्यपुरी में रहने वाले 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीलगंगा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक का नाम भानू पिता गोरेलाल कुलपारे है। नीलगंगा पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है, वहीं मृतक के बड़े भाई पारस कुलपारे ने बताया कि वह ७ साल से एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था। दोनों के बीच पिछले डेढ़ माह से झगड़ा चल रहा था। भानू से युवती २५ लाख रुपए की मांग कर रही थी और नहीं देने पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाने की धमकी दे रही थी। इसी के चलते वह तनाव में था और बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे उसने फांसी लगा ली।
अलग रहती है पत्नी
मृतक की वर्ष 2005 में शादी हुई थी। उसके 19, 17, 6 और साढ़े तीन साल की 4 बेटियां हैं। पारस कुलपारे ने बताया कि पत्नी शीतल कुलपारे भी 2-3 सालों से उससे अलग रह रही है, जबकि उनकी बेटियां अपनी दादी के साथ ही रहती थीं। मृतक भानू ढोल बजाने का काम करता था लेकिन काम नहीं चल रहा था इसलिए रिक्शा चलाता था।









