Advertisement

अप्रैल के पहले मंगलवार को मंगलनाथ मंदिर में बरसा धन, 4.32 लाख की आय

उज्जैन। मंगल के अधिपति श्री मंगलनाथ मंदिर में अप्रैल माह के पहले मंगलवार को पूजन कराने के लिए दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। मंगल ग्रह की शांति और विभिन्न मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए देश-विदेश से आए लोगों ने अनुष्ठान किए और इन पूजाओं ने मंदिर प्रबंध समिति को मालामाल कर दिया। एक ही दिन में 4 लाख रुपए से अधिक की आय हुई।

 

Advertisement

प्रबंधक के.के. पाठक ने बताया कि मंगलवार को सुबह ७ बजे की आरती के बाद से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर 3.30 बजे तक भात पूजन, भूमि प्राप्ति, शीघ्र विवाह, धन प्राप्ति, यश प्राप्ति और मंगल दोष निवारण जैसी विशेष पूजाएं पंडितों और आचार्यों ने कराई । प्रबंधक के अनुसार विभिन्न पूजाओं से मंदिर समिति को 4 लाख 32 हजार 500 रुपए की आय हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें