अभिनेत्री कृति वर्मा ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

उज्जैन। वेब सीरीज के साथ ही एमटीवी रोडीज व बिग बॉस जैसे टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी अभिनेत्री कृति वर्मा ने बुधवार को बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे मंदिर पहुंची और नियमों का पालन करते हुए गणेश मंडपम से महाकाल दर्शन किए। उन्होंने कहा वे इंदौर में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रही है। उन्होंने उज्जैन वासियों के लिए संदेश दिया कि वह लकी है जो बाबा महाकाल की नगरी में रहते हैं।

Advertisement
Advertisement









