Advertisement

इंदौर में झमाझम बारिश

इंदौर में शनिवार सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद देखते ही देखते तेज बारिश होने लगी।

Advertisement

लंबे ब्रेक के बाद हुई झमाझम बारिश के कारण इंदौर में दो घंटे में एक इंच पानी बरस गया। हालांकि बाद में बौछारों का दौर जारी रहा।

शहर की सड़कों पर पानी भरा गया।आज दोपहर करीब 12.30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इससे कई इलाकों में फिर से पानी भरने की सूचना है। BRTS लेन के आसपास भी पानी भर रहा है।

Advertisement

रिंग रोड पर खजराना चौराहा की सर्विस लेन जलमग्न हो गई है। देवास बायपास वाले एरिया में तेज पानी बरसा है। इससे कई कार्यक्रम प्रभावित हो गए हैं।

दरअसल, मौसम लगातार खुला था, इस कारण लोगों ने ओपन प्रोग्राम तय किए थे। अब फिर से बारिश ने उनकी प्लानिंग बिगाड़ दी है।मौसम वैज्ञानिकों ने अभी एक-दो दिन बादलों के छाने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें