Advertisement

इस फिल्म में डबल रोल करेंगी श्रद्धा कपूर

भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने अपने बैनर टी-सीरीज की नई फिल्म ‘चालबाज इन लंदन’ की घोषणा कर दी है। इस फिल्म के जरिए श्रद्धा कपूर पहली बार डबल रोल निभाती नजर आएंगी। फिल्म को 1989 में श्रीदेवी के डबल रोल वाली ‘चालबाज’ डायरेक्ट कर चुके पंकज पाराशर निर्देशित करेंगे। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि फिल्म ‘चालबाज’ की रीमेक होगी या सीक्वल। अहमद खान और उनकी पत्नी शायरा भी बतौर प्रोड्यूसर श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म का हिस्सा बनेंगे। 2020 में अहमद ने श्रद्धा के साथ ‘बागी 3’ के प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया था। वे ‘चालबाज इन लंदन’ को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हैं।

 

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें