Advertisement

उज्जैन : 50 वर्षीय महिला से तीन लोगों ने किया दुष्कर्म

चामुंडा माता चौराहे के आसपास भिक्षावृत्ति करने वाली 50 वर्षीय महिला से तीन लोगों ने किया दुष्कर्म

Advertisement

उज्जैन। भिक्षावृत्ति करने वाली 50 वर्षीय महिला से खाना खिलाने के बहाने तीन युवक बाइक पर ले गए और दुष्कर्म किया। नरवर पुलिस ने बताया बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया महाराष्ट्र में रहने वाली 50 वर्षीय महिला वर्तमान में चामुण्डा माता चौराहा और बिजासन माता मंदिर के आसपास भिक्षावृत्ति कर यहीं फुटपाथ पर सोती है। रविवार शाम 7.30 बजे एक बाइक पर तीन युवक महिला के पास पहुंचे और होटल में खाना खिलाने का लालच देकर उसे बाइक पर बैठा लिया। तीनों युवक महिला को मानपुरा-दाऊखेड़ी के बीच स्थित खेत पर बने मकान में ले गये जहां बदमाशों ने महिला से दुष्कर्म किया और भाग गये। इधर महिला खेत से निकलकर मेनरोड़ पर पहुंची जहां से एक बाइक चालक निकल रहा था। उसे रोककर महिला ने पुलिस को सूचना कराई। नरवर पुलिस एफआरवी से महिला को तलाश करते हुए घटना स्थल पर पहुंची। महिला को अपने वाहन में बैठाकर थाने लाये और पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में मुकेश, लाखन दोनों निवासी दाऊखेड़ी और इनके दोस्त सुनील के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें