Advertisement

उज्जैन : श्री खाटू श्याम मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव शुरू

उज्जैन। श्री पारदेश्वर महादेव सिद्धाश्रम स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत श्री पारदेश्वर महादेव के विशेष पूजन और श्री खाटू श्याम मंदिर की आकर्षक सज्जा के साथ हुई। बुधवार सुबह श्री श्यामजी का अभिषेक होकर श्रृंगार आरती हुई। श्री पारदेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक किया गया।

 

Advertisement

उक्त जानकारी श्री खाटू श्याम सेवा समिति की सरोज अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय फाग उत्सव 26 मार्च तक होगा। 25 मार्च को सुबह परंपरागत चढऩे वाले समिति द्वारा 5 निशान बाबा के श्री चरणों में अर्पित किए जाएंगे। 26 मार्च शुक्रवार सुबह 8 से 9:30 बजे तक बारस की ज्योत आयोजन रहेगा। सरोज अग्रवाल, तरुण मित्तल, सुरेंद्र जोशी, सुनील अग्रवाल, विजय गोयल, सुधा अग्रवाल का कहना है कि मास्क पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें