Popup Image
Advertisement

उज्जैन:शराब तस्कर का दो मंजिला मकान तोड़ा

उज्जैन। पुलिस द्वारा गुंडे बदमाशों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के मकान तोडऩे की कार्यवाही लगातार जारी है इसके अंतर्गत नीलगंगा पुलिस ने सुबह थाने के पीछे स्थित गली में रहने वाले शराब तस्कर रामनायक का दो मंजिला मकान जमींदोज किया गया। पुलिस ने बताया कि रामनायक वर्तमान में जेल में बंद है, लेकिन उसकी पत्नी पूजा द्वारा अवैध कारोबार किया जाता है। उसके खिलाफ थाने में कई प्रकरण दर्ज हैं।

Advertisement

केसरबाग में दो पक्ष भिड़े, दुकान में तोडफ़ोड़

उज्जैन। मक्सीरोड़ स्थित मैत्रीकुंज कालोनी केसरबाग में बारात निकलने के दौरान दुकान के बाहर लगे टेंट को हटाने की बात पर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी। पंवासा पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शुभम पिता लक्ष्मण सिंह निवासी मैत्रीकुंज कालोनी केसरबाग की दुकान का दिन में उद्घाटन था जिसके लिये उसने दुकान के बाहर टेंट लगाया था। रात में यहां से बारात निकल रही थी जिसमें शामिल लोगों ने टेंट गिराकर दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी। शुभम ने साबीर और उसके बेटे के खिलाफ मारपीट व तोडफ़ोड़ की रिपोर्ट पंवासा थाने में दर्ज कराई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें