Advertisement

ऑनलाइन पेमेंट विवाद दर्शनार्थी परिवार को पीटा

उज्जैन। पानी की बोतल का ऑनलाइन पेमेंट करने के विवाद में एक दुकानदार ने बाहर से आए दर्शनार्थी और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी।
घटना कहारवाड़ी क्षेत्र की है। यहां पर गाजियाबाद से आए विश्वबंधु मेहरा, पत्नी मोनिका और बेटा वंश के साथ मारपीट की घटना हुई है। अस्पताल में इलाज करा रहे विश्व बंधु ने बताया कि रात को शयन आरती के बाद उन्होंने होटल के पास स्थित एवरफ्रेश दुकान से पानी की बोतल ली। वे इसका भुगतान ऑनलाइन करना चाहते थे। जबकि दुकानदार नकद पेमेंट चाहता था। इसी बात पर विवाद हुआ और दुकानदार ने पति-पत्नी को पीट दिया। महाकाल पुलस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

 

Advertisement

डॉग के साथ मारपीट
उज्जैन। बुधवार रात चिंतामण नगर की गली नंबर ४ में वहीं रहने वाले नरेंद्र उर्फ चुम बाबा ने स्ट्रीट डॉग के साथ जमकर मारपीट की। शोर सुनकर वहीं रहने वाले मनोज पिता करण सिंह चौहान व अन्य लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज की। मामले में फरियादी मनोज सिंह की रिपोर्ट पर चिमनगंज पुलिस ने केस दर्ज किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें