Advertisement

कर्मचारियों की 131 दिन रहेगी छुट्टी 234 दिन ही होगा सरकारी कामकाज

वर्ष 2024 के सामान्य, सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश घोषित

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2024 के सामान्य, सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश घोषित किए। इसके बाद वर्ष 2024 में 234 दिन ही सरकारी कामकाज होगा। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 131 दिन की छुट्टी मिलेगी। इनमें 52 रविवार और इतने ही शनिवार भी शामिल हैं।

कर्मचारियों के सबसे अधिक मजे अप्रैल में रहेंगे। उन्हें छह से 21 अप्रैल यानी 16 दिन में नौ दिन कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। सरकार ने गुरुवार को छुट्टियों के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें 23 सामान्य अवकाश और 16 सार्वजनिक अवकाश हैं।

Advertisement

डा. आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती और महाराणा प्रताप जयंती रविवार को होने के कारण इस दिन सामान्य छुट्टी घोषित नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त 16 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। यानी इन दिनों में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। 59 ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए हैं, जिनमें कोई तीन छुट्टी प्रदेश के सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं।

सामान्य अवकाश

Advertisement

गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी, संत रविदास जयंती -24 फरवरी, महाशिवरात्रि- ०८ मार्च, होली- 25 मार्च, गुड फ्राइडे- 29 मार्च, गुड़ी पड़वा- ०9 अप्रैल, चेती चांद- 10 अप्रैल, ईद-उल-फितर- 11 अप्रैल, रामनवमी- 17 अप्रैल, परशुराम जयंती -10 मई, बुद्ध पूर्णिमा- 23 मई, ईदुज्जहा- 17 जून, मोहर्रम- 17 जुलाई, स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त, रक्षाबंधन – 19 अगस्त, जन्माष्टमी- 26 अगस्त, मिलाद-उन-नबी -16 सितंबर, गांधी जयंती- 02 अक्टूबर, दशहरा- 12 अक्टूबर, महर्षि वाल्मीकि जयंती- 17 अक्टूबर, दीपावली- 31 अक्टूबर, गुरुनानक जयंती एवं राष्ट्रीय गौरव दिवस – 15 नवंबर, क्रिसमस- 25 दिसंबर।

घोषित 16 सार्वजनिक अवकाशों में एक अप्रैल को बैंको की वार्षिक लेखाबंदी छोड़ बाकी सामान्य अवकाश शामिल हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें