Advertisement

कैंसर हास्पिटल निर्माण के लिए स्वामी रंगनाथाचार्य महाराज ने दिए 2 लाख रुपए

उज्जैन। रामानुजकोट के पीठाधीश्वर स्वामी रंगनाथाचार्यजी महाराज ने श्री गोदा रंगनाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा इंदौर स्थित गुरुजी सेवा न्यास के उम्मीद हेल्थ केयर कैंसर यूनिट के निर्माण हेतु 2 लाख रुपये का चेक डॉ. गौरव खंडेलवाल को आशीर्वाद स्वरूप प्रदान किया।

Advertisement

इस अवसर पर शंकुतलादेवी धामाणी द्वारा स्व. जुगलकिशोर धामाणी की स्मृति में एक लाख रुपये का चेक भी भेंट किया गया। युवराज स्वामी माधव प्रपन्नाचार्य महाराज ने आशीर्वचन प्रदान किए। डॉ. खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश के सबसे बड़े बनने वाले इस कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों का न्यूनतम दर पर उपचार किया जाएगा।

अक्षर विश्व के संपादक सुनील जैन, भारत विकास परिषद के क्षेत्र प्रमुख प्रदीप अग्रवाल, विहिप के पूर्व प्रांत अध्यक्ष अनिल कासलीवाल, भाजपा नेता किशोर खंडेलवाल उपस्थित थे। आभार ज्ञानेंद्र धामाणी ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें