Popup Image
Advertisement

गाइडलाइन दरें बढ़ेगी, नए वित्तीय वर्ष में मकान-प्लॉट खरीदना महंगा होगा…

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शहर व जिले में प्रॉपर्टी की दरें बढ़ेगी। जो कि 1 अप्रैल-2024 से लागू होगी। यानी नए वित्तीय वर्ष में लोगों को मकान-प्लॉट खरीदना महंगा हो जाएगा। वर्ष 2024-25 के लिए बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांत कलेक्टर गाइडलाइन तैयार की जा रही है।

Advertisement

इसमें उप मूल्यांकन समिति की बैठक होना है, जिसके लिए जिला पंजीयन विभाग ने प्रस्ताव बुलवाए है। जिसके बाद जिला मूल्यांकन समिति की बैठक होगी, जिसमें नए प्रस्ताव रखे जाएंगे। नई गाइड लाइन में यूडीए व हाउसिंग बोर्ड तथा प्राइवेट कॉलोनियों को भी जोड़ा जाएगा।

वरिष्ठ जिला पंजीयक ऋतंभरा द्विवेदी ने बताया कि नई गाइड लाइन तैयार की जा रही है, जिसमें नई दरें तय की जाएगी। यूडीए या प्राइवेट कॉलोनाइजर व बिल्डर आदि नई कॉलोनियों या प्रोजेक्ट्स को जुड़वा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर-2023 तक जिन क्षेत्रों में कलेक्टर गाइडलाइन से ज्यादा में दस्तावेजों का पंजीयन या मकान-प्लॉट की रजिस्ट्री हुई है, उक्त क्षेत्रों में गाइडलाइन बढ़ाई जाएगी, जिसके लिए वरिष्ठ कार्यालय से सूची भी भेजी गई है।

Advertisement

इसके आधार पर नई दरें लागू की जाएगी और नए टू लेन, फोरलेन व नेशनल हाइवे के आसपास की जमीन को भी जोड़ा जाएगा। श्री महाकाल लोक के शुरू होने के बाद से उज्जैन में प्रॉपर्टी की तेजी से डिमांड बढऩे और खरीदी-बिक्री होने से जिला पंजीयन विभाग को अब तक दस्तावेजों के पंजीयन से करीब 384 करोड़ रुपए की आय हो चुकी है। अब दो माह में करीब 112 करोड़ का लक्ष्य पूरा किया जाना है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें