Popup Image
Advertisement

ग्रीस पहुंचे PM मोदी, 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

(ग्रीस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपनी विदेश यात्रा के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह ग्रीस की राजधानी एजेंस पहुंचे।

Advertisement

पीएम मोदी यहां ग्रीस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। साथ ही भारतीय मूल के लोगों से भी रूबरू होंगे।पीएम मोदी की एक दिवसीय ग्रीस यात्रा पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “पीएम एथेंस में सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद वह ग्रीस के राष्ट्रपति से मिलेंगे, ग्रीक पीएम के साथ बातचीत करेंगे और बिजनेसमैन से मुलाकात करेंगे। भारत के लिए प्रस्थान करने से पहले प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे जो चंद्रयान -3 मिशन की सफलता के बाद उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।”

Advertisement

पीएम मोदी एक दिन ग्रीस यात्रा खत्म कर सीधे बेंगलुरू पहुंचेंगे। यहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) के वैज्ञानिकों से मिलेंगे। इसरो ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 (Chandrayyan-3) की सफल लैंडिंग की है। इस तरह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें