Popup Image
Advertisement

चातुर्मास के लिए साध्वी मंडल का प्रवेश, बच्चें ने दी विशेष प्रस्तुति

उज्जैन।आचार्य प्रवर 1008 विजय राज मसा की प्रवचन प्रभाविका आज्ञानुवर्ती महासती वैभवश्रीजी मसा, काव्यश्रीजी मसा, अर्पण प्रज्ञाश्रीजी मसा आदि ठाणा 3 का चातुर्मास हेतु प्रवेश रविवार को हुआ।प्रात: 9 बजे प्रेमचंद संजय कुमार बापना के निवास 85 संत नगर कॉलोनी से शोभायात्रा के रूप में सांवेर रोड होते हुए वर्धमान जैन स्थानक भवन सुभाष नगर पहुंची। यहां महासतीजी की निश्रा में धर्म सभा, प्रवचन व मंगल पाठ हुआ। इस अवसर पर जैन बाल संस्कार पाठशाला के सभी बच्चों ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति दी। महिला मंडलों ने स्तवन की विशेष प्रस्तुति भी दी।

Advertisement

जानकारी देते हुए श्रावक संघ के महासचिव आर सी सुराना, सचिव प्रकाश बोथरा बताया कि शोभायात्रा की अगवानी सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व मंत्री पारस जैन जी ने की। शोभायात्रा में श्रावक सफेद वस्त्र एवं श्राविकाएं मंडल द्वारा निर्धारित वस्त्र में शामिल हुई। शोभायात्रा के पूर्व नवकारसी का आयोजन भी रखा गया। इस मंगल अवसर पर इंदौर से अखिल भारतीय शांत क्रांति संघ उपाध्यक्ष प्रदीप लालवानी के साथ ही नमक मंडी, नयापुरा, रतलाम आदि विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रावक, श्राविकाएं उपस्थित थे। इस अवसर पर बीएल जैन, अनिल शाह, शैलेन्द्र राठौर, डॉ वीरेंद्र पावेचा, लोकेंद्र जैन, सुयश सुराना, संदीप जैन, सौरभ बोथरा, शैलेन्द्र बापना आदि मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें