Advertisement

चौथी सूची में 280 श्रमिकों को 6 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक का भुगतान

उज्जैन। विनोद मिल मजदूरों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार भुगतान की चौथी सूची 20 अक्टूबर को जारी हुई। जिसमें 280 मजदूरों को 6,34.67,931 रुपये का भुगतान किया गया। अधिवक्ता धीरजसिंह पंवार ने परिसमापक कार्यालय द्वारा जारी की सूची से अवगत कराया। साथ ही बताया कि जिन श्रमिकों के आवेदन व दस्तावेज जमा किये उनकी जांच प्रक्रिया परिसमापक कार्यालय में जारी है।

 

Advertisement

ओमप्रकाश भदौरिया ने बताया कि अब तक कुल 697 मजदूरों को भुगतान किया जा चुका है। पहली सूची में 100 मजदूरों को 2.21 करोड़, दूसरी सूची में 100 मजदूरों को 2.22 करोड़ तथा तीसरी सूची में 217 मजदूरों को 4.9 करोड़ का और चौथी सूची में 280 मजदूरों को 6.3 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया। अब तक कुल 697 मजदूरों को 15,74,66,384/- राशि का भुगतान किया जा चुका है। सभी मजदूरों ने ओमप्रकाश सिंह भदौरिया, पं. हरिशंकरजी शर्मा और संतोष सुनहरे को सम्मानित किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें