Popup Image
Advertisement

जिला स्तरीय युवा महोत्सव में प्रश्नमंच का आयोजन

भारतीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा महोत्सव अंतर्गत प्रश्नमंच प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों ने भागीदारी की। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य डॉ. नीलम महाडिक ने दिया। संस्था निदेशक डॉ. गिरीश पंड्या, युवा उत्सव प्रभारी डॉ. रेहाना शेख, सीमा दुबे उपस्थित थे।

Advertisement

प्रश्नमंच का संचालन करते हुए प्रो. दृष्टि चावड़ा एवं डॉ. खुशबू बाफना ने प्रतिभागियों से विभिन्न राउंड्स में अलग-अलग क्षेत्रों के प्रश्न पूछे। प्रतिभागियों द्वारा प्राप्त कुल अंको के आधार पर परिणाम इस प्रकार रहे -प्रथम एडवांस साइंस एंड कामर्स महाविद्यालय, द्वितीय शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं तृतीय शासकीय माधव विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उज्जैन रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें