ट्रेन में युवक ने बीमारी के चलते दम तोड़ा

उज्जैन। अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में इलाज के लिए अहमदाबाद जा रहे युवक ने सोमवार सुबह रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जीआरपी ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी के प्रधान आरक्षक रामचंद्र मीणा ने बताया कि मृतक का नाम मोनू पिता लड्डू मंडल (22) निवासी बांका, बिहार है।

Advertisement
वह लंबे समय से बीमार था और अहमदाबाद में उसका इलाज चल रहा था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे लेकर अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस से अहमदाबाद जा रहे थे लेकिन सोमवार सुबह करीब 5 बजे नईखेड़ी-उन्हेल के बीच उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम करने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
Advertisement









