Advertisement

डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड

इंदौर के कोतवाली इलाके में रहने वाले गौतम पुत्र सुनील कुरील निवासी नार्थ तोड़ा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। एक फूड डिलीवरी बॉय का काम करता था पुलिस ने बताया कि गौतम को उसके दोस्त ने फंदे पर लटके देखा। जब गौतम ने मोबाइल का कॉल रिसीव नहीं किया तो वह देखने घर पहुंचा। यहां जानकारी लगने पर आसपास के रिश्तेदारों ओर अन्य लोगों को सूचना दी।

 

Advertisement

बताया जाता है कि मां रिश्तेदारों के यहां गमी में शामिल होने देवास गई थी तभी उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। आखिरी बार वह मोबाइल से किसी लड़की से बात कर रहा था। पुलिस सुसाइड नोट और मोबाइल की जांच कर रही है।

परिवार के लोगों ने बताया कि गौतम की मां और उसके नाना-नानी गमी में शामिल होने दो दिन पहले देवास गए थे। वे सभी रविवार को लौटने वाले थे। गौतम के परिवार में दो बहनें है। जिनकी शादी हो चुकी है। वह दो बहनों में इकलौता भाई था। परिवार के मुताबिक वह किसी लड़की से मोबाइल पर बात करता था। आखिरी बार भी उसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं मोबाइल जब्त किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें