Advertisement

नकली सोने की पोल खुलने के डर से किया था कत्ल, दो को उम्रकैद

उज्जैन। नकली जेवरात गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने और राज खुलने के डर से बुजुर्ग की हत्या करने वाले दो आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश ए.पी.एस. चौहान ने आरोपी बल्लू उर्फ बालकृष्ण और गोकुल सिंह को दोषी करार दिया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि 19 मई 2022 को तेजूबाई निवासी कायथा ने पति हरिराम की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 

Advertisement

उन्होंने बताया था कि पति को बल्लू महाराज उर्फ बालकृष्ण अपने साथ ले गया था, जिसके बाद वे घर नहीं लौटे। पुलिस को एक कुएं से हरिराम का शव मिला था। दरअसल, आरोपी बालकृष्ण ने हरिराम को असली बताकर नकली सोने का हार और कान के टॉप्स गिरवी रखे थे और मोटी रकम उधार ली थी। हरिराम इन आभूषणों को बैंक लॉकर में जमा करने जा रहा है, तो बालकृष्ण घबरा गया और उसने दोस्त गोकुलसिंह के साथ मिलकर हरिराम की हत्या कर दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें