Advertisement

नशामुक्ति अभियान पर प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को किया पुरस्कृत

उज्जैन। शा. कालिदास कन्या महाविद्यालय में नशामुक्ति अभियान अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पुरस्कार वितरित किए गए। संयोजक डॉ. कविता मंगलम् ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. छाया गुप्ता एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में होने वाली प्रतियोगिताओं के पुरस्कार छात्राओं को प्रदान किए।

 

Advertisement

निबंध में प्रथम निधि जैन, द्वितीय मीनाक्षी पटेल, तृतीय किरण राजपूत, चित्रकला में वंशिका गोस्वामी प्रथम रही। वाद-विवाद में पक्ष में प्रथम अल्फिना काजी विपक्ष में सुहानी तेलचोरिया प्रथम रही। वाल पेंटिंग में प्रथम बरखा जाधव द्वितीय प्रेरणा सक्सेना, तृतीय उर्वशी शर्मा रही। रांगोली में प्रथम उर्वशी शर्मा तथा द्वितीय स्थान पर बरखा जाधव रही। आभार डॉ. अरुणा दुबे ने माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें