Popup Image
Advertisement

पत्रकार तोमर का किया सम्मान

उज्जैन। संस्कार भारती साहित्य विधा एवं मालवा सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आनंद भवन वेद नगर में काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता चित्रा जैन, विशिष्ट अतिथि महंत श्यामदास महाराज थे।

Advertisement

अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सुगनचंद जैन ने की। महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पत्रकार एवं दैनिक अक्षर विश्व के साहित्य संपादक सुखराम सिंह तोमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए साहित्य कलम सम्मान प्रदान किया।

काव्य संध्या में डॉ. राजेश रावल सुशील, यामिनी काबरा, अर्जुन सिंह राणा, शुभम शर्मा, अक्षय चवरे, सत्यनारायण नाटाणी सत्येंद्र, अनुज पांचाल, संजय शर्मा, पं. राजीव शर्मा, प्रो. अप्रतुल शुक्ला, प्रो. रवि नगाइच, विजय शर्मा गोपी, नरेंद्र चमन, प्यारेलाल आवारा ने रचना पाठ किया। संस्कार भारती के अध्यक्ष उमेश आनंद भट्ट आदि मौजूद रहे। संयोजन अनिल पांचाल सेवक ने किया। संचालन नंदकिशोर पांचाल ने किया। आभार विनोद काबरा ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी जयंत तेलंग ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें