Advertisement

पिस्टल की नोंक पर कुकृत्य 30 लाख के चेक साइन कराए

ग्वालियर। ग्वालियर में प्रॉपर्टी कारोबारी के साथ हुई सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हजीरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। करीब 15 दिन पहले लेन-देन के विवाद को सुलझाने के बहाने कारोबारी को बुलाया गया। आरोप है कि आरोपी उसे कार में बंधक बनाकर अपने ठिकाने पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। मुख्य आरोपी ओमकार सिंह उर्फ भूरे सिकरवार ने पिस्टल अड़ाकर पीडि़त के साथ कुकृत्य किया, जबकि गौरी यादव ने पूरी घटना का वीडियो बनाया।

 

Advertisement

आरोपियों ने पीडि़त को धमकाते हुए उसके पार्टनर को गाली-गलौज करने के लिए मजबूर किया और इसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। इसके अलावा दबाव बनाकर उससे 10-10 लाख रुपए के तीन चेक भी साइन करवा लिए गए। वीडियो वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ। पीडि़त के परिचितों और पार्टनर को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद उसे एफआईआर दर्ज कराने के लिए तैयार किया गया और पुलिस के पास ले जाया गया। नागेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक सूचना मिली थी कि इनामी आरोपी गौरी यादव हजीरा क्षेत्र में यादव धर्मकांटा के पास देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और मुख्य आरोपी भूरे सिकरवार समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें