Advertisement

फिल्म सिंघम में नजर आ चुके एक्टर का निधन

अजय देवगन की फिल्म सिंघम में नजर आ चुके मराठी एक्टर रवींद्र बेर्डे का निधन हो चुका है। विजय का पिछले कई दिनों से थ्रोट कैंसर का इलाज चल रहा था।

Advertisement

एक्टर विजय पिछले कई दिनों से मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। उन्हें गले का कैंसर था। महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विजय की हालत में सुधार आने पर उन्हें दो दिनों पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था, लेकिन बुधवार सुबह घर में उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया।

रवींद्र बेर्डे ने 1965 में थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता थे, जिन्होंने करीबन 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।रवींद्र बेर्डे बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे के बड़े भाई थे।

Advertisement

लक्ष्मीकांत ने फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान के नौकर लल्लू का रोल प्ले किया था। लक्ष्मीकांत का भी साल 2004 में किडनी की बीमारी से महज 50 साल की उम्र में निधन हुआ था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें