Popup Image
Advertisement

फेफड़ों को मजबूती देने के लिए की अनूठी स्पर्धा, 32 दंपत्तियों ने फुलाए गुब्बारें

उज्जैन। जैन सोशल ग्रुप समन्वय द्वारा लॉकडाउन में ‘खुशियाँ भरो गुब्बारों में’ नाम से एक अनूठा आयोजन ग्रुप सदस्यों के लिए किया गया। संस्था अध्यक्ष शैलेन्द्र बापना ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्ति के फेफड़ों पर सीधा असर होता है, जिस कारण सांस लेने में तकलीफ होती है।

Advertisement

कई तरह के शोध में भी यह बात सिद्ध हो चुकी है कि गुब्बारे फुलाने से व्यक्ति के फेफड़ों को मजबूती मिलती है और दमा, ब्रोंकाइटिस व निमोनिया जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है। विदेशो में तो यह एक स्थाई व्यायाम हो चुका है। आयोजित कार्यक्रम में वीडियो फॉन्फ्रेंङ्क्षसग के जरिये सभी दम्पत्ति सदस्यों को 2 मिनिट का समय दिया गया जिसमें उन्हें अधिक से अधिक गुब्बारे फुलाने थे। स्वास्थ्यवर्धक प्रतियोगिता में रांका दंपति ने सबसे ज़्यादा गुब्बारे फुला कर विजेता रहे वही संचेती दंपत्ति ने गुब्बारे के मैचिंग वस्त्र पहनकर गुब्बारे फुला कर दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा संजय प्रतिभा जैन तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक भूमिका में ग्रुप के विजय बम्बोरी तथा महेंद्र मारू द्वारा 4 विशेष पुरस्कार भी दिए गए। प्रतियोगिता में कुल 32 दम्पत्ति सदस्यों ने भाग लिया। जानकारी संस्था सचिव आशीष नांदेचा ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें