Advertisement

बड़ा हादसा,नदी में कार बहने से 9 लोगों की मौत

बड़ा हादसा,नदी में कार बहने से 9 लोगों की मौत

Advertisement

उत्तराखंड के रामनगर में बड़ा हादसा हुआ है। रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से 9 लोगों की मौत हो गई। एक लड़की को जिंदा बचाया गया है।   

लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे यह पर्यटक ढेला नदी के रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान नदी में आए तेज बहाव में उनकी कार अचानक बह गई। यह पर्यटक पंजाब के रहने वाले थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम धामी ने कहा कि भारी जल प्रवाह के बीच रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से कार सवारों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें