बेटे-बहू विदेश मेें, उज्जैन आई मां की पहली मंजिल की छत से गिरकर मौत

उज्जैन। ऋषिनगर में शुक्रवार रात बड़ौदा (वडोदरा) से अपने बेटे के ससुराल आई एक 61 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बेटे-बहू विदेश में हैं। उनके आने पर महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बड़ौदा निवासी आशा भट्ट (61) ऋषिनगर में रहने वाले शैलेंद्र त्रिवेदी (बहू के पिता) के निवास पर आई थीं। महिला के बेटे-बहू विदेश में रहते हैं।
Advertisement
रात में पहली मंजिल की छत पर टहलते वक्त आशा भट्ट नीचे गिर गई। पार्षद विकास मालवीय समेत आसपास के तमाम पड़ोसी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। महिला का शव पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है। माधवनगर पुलिस के मुताबिक विदेश में रह रहे बेटा-बहू के उज्जैन पहुंचने पर उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Advertisement









