Advertisement

मध्यप्रदेश में रक्षाबंधन पर रहेगा अवकाश, आदेश जारी

मध्यप्रदेश में रक्षाबंधन पर रहेगा अवकाश, आदेश जारी

Advertisement

मध्यप्रदेश में कल यानी, बुधवार को बैंक, बीमा और ट्रेजरी (जिला कोषालय) में भी छुट्‌टी रहेगी। सरकार ने पहली बार रक्षाबंधन पर अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्‌टी घोषित की है। इससे प्रदेश के करीब 50 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

प्रदेश में रक्षाबंधन पर सार्वजनिक अवकाश रहता है, लेकिन बैंकों, बीमा, कोषालय और उप कोषालयों के लिए छुट्टी नहीं रहती थी। इसके चलते कर्मचारी मांग उठा रहे थे।

Advertisement

बैंकों से जुड़े यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्यप्रदेश ने 10 अगस्त को मुख्यमंत्री को लेटर लिखकर 30 अगस्त, रक्षाबंधन पर बैंक और वित्तीय संस्थाओं में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। वहीं, अन्य संगठनों ने भी मांग उठाई थी। आखिरकार मंगलवार को सरकार ने इनके लिए भी रक्षाबंधन का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें