Popup Image
Advertisement

मामा के घर से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

मामा के घर से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Advertisement

उज्जैन। शुक्रवार शाम मामा के घर से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुत्ता बावड़ी के समीप रौंद दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

रवि पिता रामचंद्रसूर्यवंशी 25 वर्ष निवासी डेंडिया इंदौररोड़ अपनी बाइक से कोटड़ी अम्बोदिया में रहने वाले मामा मोतीराम केघर गया था जहां से लौटते समय कुत्ता बावड़ी रोड़ पर अज्ञात वाहन ने रवि की बाइक को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया।

Advertisement

लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रवि के आधार कार्ड से शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी। उसके परिजनों ने बताया कि रात में उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई।

कार की चपेट में आने से तीन भेड़ों की मौत

Advertisement

उज्जैन। बडऩगर थाना पुलिस के अनुसार बदनावर रोड पर एक कार की चपेट में आने से तीन भेड़ों की मौत हो गई। पुलिस ने मोहन पिता नगजीराम भील निवासी ग्राम खराड़ी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

युवती की जहर खाने से मौत

उज्जैन। ज्योति पिता हुकुमसिंह बंजारा19 वर्षनिवासी पिपल्या मोलू उन्हेल ने अज्ञातकारणों के चलते जहर खा लिया था। उसे परिजनों ने प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां बीती रात उसकी मृत्यु हो गई। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें