रात 12 बजे गुस्साए लोगों ने की चरक अस्पताल में तोडफ़ोड़

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सोमवार रात करीब 12 बजे हेलावाड़ी क्षेत्र के लोगों ने चरक अस्पताल मेें तोडफ़ोड़ कर दी।
क्षेत्र के दो युवकों का रात मेें एक्सीडेंट हो गया था, जिन्हें इलाज के लिए चरक अस्पताल लाया गया था। इसमें से एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत एमवाय अस्पताल इंदौर रैफर कर दिया गया।
दूसरे युवक का इलाज किया जा रहा था। इसी दौरान उसकी भी हालत बिगडऩे लगी तो उसे भी एमवाय अस्पताल रैफर किया गया। इसी बीच एंबुलेंस नहीं मिली तो साथ आए लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने पहले तो ड्यूटी कर रहे डॉ. अभिषेक जाटवा और डॉ. शिव मैनिया से अभद्रता की। बाद में गेट नंबर दो पर कांच व अन्य सामान तोड़ दिया। इस मामले में सोमवार सुबह सिविल सर्जन डॉ. संगीता पलसानिया ने कोतवाली थाने में शिकायत की है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।









