Popup Image
Advertisement

रायसेन: स्वतंत्रता समारोह में मध्य प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री चक्कर खाकर मंच पर गिरे

अक्षरविश्व न्यूज .रायसेन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी को अचानक चक्कर आ गए। वे मंच पर गिर गए।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य परेड में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। उपचार के लिए कलेक्टर और एसपी उन्हें रायसेन जिला अस्पताल ले गए हैं।

रायसेन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ ने बताया कि मंत्री लंबे समय तक खड़े रहे। इससे उनका सिंकोप ब्लड सर्कुलेशन रुक गया। हार्ट तक ब्लड कम पहुंचने से यह स्थिति बनी और चक्कर आ गए। उनका बीपी और शुगर चेक किया गया, जो नॉर्मल था। अब वह स्वस्थ हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें