Advertisement

रोहित शेट्टी की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे Akshay Kumar

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। उनकी यह फिल्म दर्शकों के दिल को छू नहीं पाई।

Advertisement

अक्षय को लेकर अब खबर आ रही है कि वह मोहित सूरी और रोहित शेट्टी की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं। मोहित सूरी के इंस्टाग्राम पोस्ट से इसकी पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगले वर्ष 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

इसके साथ ही फिल्म के नाम को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम ‘साइको’ होगा। अक्षय कुमार फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसे निर्देशक मोहित सूरी बना रहे हैं और इसमें अक्षय कुमार ऐसी भूमिका निभाएंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई।

Advertisement

खिलाड़ी कुमार इस फिल्म में एक साइको की भूमिका में नजर आएंगे।यह फिल्म अगले वर्ष 2024 में फ्लोर पर जाएगी। अक्षय कुमार की सभी फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी मैराथन शेड्यूल में शूट किया जाएगा।

फिल्म को लेकर जल्द काम शुरू होगा। बताया जा रहा है कि यह एक ऐसी स्क्रिप्ट है जो रोहित शेट्टी को पसंद है और वह चाहते हैं कि यह उनके बैनर की पहली फिल्म हो जो उनके द्वारा निर्देशित न हो। इस फिल्म को फ्लोर पर ले जाने के लिए रोहित काफी उत्साहित हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें