Advertisement

लोकसभा में ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ के नारे लगे, कार्यवाही रुकी

बजट सत्र… पहले चरण का आखिरी दिन आज

Advertisement

नई दिल्ली। बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भी लोकसभा में प्रश्न काल हंगामे के कारण नहीं चल सका। 5 मिनट की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए। सांसद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगा रहे थे। इसके बाद चेयर पर मौजूद संध्या राय ने लोकसभा स्थगित कर दी। संसद का बजट सत्र दो चरणों में होना है। 23 दिन के ब्रेक के बाद सत्र का दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरू होगा, जो 2 अप्रैल तक चलेगा। इधर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाए कि वे सत्ता पाने के लिए देश के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे थे।

दुबे ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- सोरोस, फोर्ड फाउंडेशन और टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना राहुल गांधी जी के खिलाफ मेरे आरोप ये हैं, जिनके लिए मैंने लोकसभा स्पीकर से बहस करने की इजाज़त मांगी है। क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता सत्ता पाने के लिए भारत के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे हैं? इससे पहले निशिकांत ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लडऩे पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें