Advertisement

वक्फ बोर्ड मस्जिद उपाध्यक्ष को ब्लैकमेल मामले में 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। वक्फ बोर्ड मस्जिद व मजार मदारगेट कमेटी के सदस्यों को ब्लैकमेल करने के मामले में खाराकुआ पुलिस ने शनिवार शाम को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

तीनों आरोपी नर्मदापुरम् व सोहागपुर से पकड़े गये हैं। वक्फ बोर्ड मस्जिद व मजार मदारगेट कमेटी उपाध्यक्ष हारुन नागौरी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी सलीम खान (नर्मदापुरम), अय्यूब अहमद खान और अमजद हुसैन (सोहागपुर) को पकड़ा है। आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज बनाकर ब्लैकमेल करने और अवैध वसूली की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह प्रदेशभर में वक्फ कमेटियों को डरा-धमकाकर मोटी रकम वसूलता था।

कूटरचित दस्तावेज बनाकर वक्फ संपत्तियों को खुर्दबुर्द करना। दुकानों के अवैध आवंटन में दबाव डालना और झूठी शिकायतें दर्ज कराना इनकी मुख्य गतिविधियां थीं। 11 सितंबर को उपाध्यक्ष नागौरी ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

Advertisement

आरोपियों ने पहले पुलिस में उपाध्यक्ष की झूठी शिकायत भी करवाई थी जो जांच में यह निराधार निकली। इसके बाद भी इन्होंने 8 जुलाई को इंदौर हाईकोर्ट की खंडपीठ में गलत दस्तावेजों के जरिए रिट याचिका दायर की, जिसमें पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें