Advertisement

वीर सावरकर चौराहा पर पाइप लाइन फूटी, पीएचई ने जोड़ी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पीपलीनाका से भैरवगढ़ चौराहे तक किए जा रहे उज्जैन विकास प्राधिकरण के मार्ग चौड़ीकरण कार्य के दौरान वीर सावरकर चौराहे पर रविवार की दोपहर मेन राइजिंग लाइन फूट गई। इस वजह से सैकड़ों गैलन पानी बह निकला। क्षेत्रीय पार्षद हेमंत गेहलोत मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई।

Advertisement

400 एमएम की मेन राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पीएचई विभाग के सब इंजीनियर को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और तत्काल वॉल बंद कराया। तत्काल रिपेयरिंग कार्य भी शुरू किया गया। शाम तक रिपेयरिंग हो गई थी। महापौर मुकेश टटवाल भी मौका मुआयना करने पहुंचे।

जल सप्लाई पर असर नहीं
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को भैरवगढ़ क्षेत्र में जल प्रदाय नहीं होने की आशंका थीं। हालांकि सब इंजीनियर ने साफ किया कि भैरवगढ़ टंकी रात 10 बजे भरना शुरू होगी। ऐसे में जल प्रदाय प्रभावित होने की आशंका नहीं है।

Advertisement

टंकियों के भरने की जानकारी ली
इधर महापौर मुकेश टटवाल ने रविवार को पीएचई कंट्रोल रूप पहुंचे और मोबाइल से टंकियों के भरने की जानकारी ली। उन्होंने टंकी प्रभारियों से वन टू वन चर्चा की। गौरतलब है कि शनिवार को गंभीर इंटकवेल पर मेंटेनेंस के कारण रविवार को शहर में जल प्रदाय नहीं हुआ था। रविवार को सभी 40 से अधिक टंकियों को पूर्ण क्षमता से भरा गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें