समाज के वरिष्ठजनों की मांग के बाद करणी सेना हुई एक

उज्जैन। श्री राजपूत करणी सेना मूल का श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में विलय के बाद प्रथम नगर आगमन पर शिवप्रताप सिंह चौहान ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि राजपूत समाज की लगातार उठ रही मांग को ध्यान में रखते हुए विगत दिनों श्री राजपूत करणी सेना मूल का राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना में विलय किया गया, जिसके बाद चौहान को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Advertisement
करणी सैनिकों ने स्वागत किया। हरिफाटक ब्रिज से वाहन रैली निकाली गई जगह-जगह विभिन्न संगठनों द्वारा मंच से स्वागत किया। 25 दिसंबर को भोपाल में महारैली निकाली जाएगी।
Advertisement









