Advertisement

सर्दी का सितम जारी, लगातार तीसरे दिन भी छाया रहा कोहरा

कोल्ड डे : रात और दिन के तापमान में 3 डिग्री का अंतर

Advertisement

नर्सरी से 8 वी तक के स्कूलों और आंगनवाड़ी का अवकाश

उज्जैन।सर्दी का सितम जारी है। लगातार तीसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। गुरुवार को कोल्ड डे रहा। दिन का तापमान 18.2  डिग्री दर्ज किया गया। जो इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान रहा। कड़ाके की ठंड से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर सुबह 10 बजे बाद ही चहल-पहल बढ़ती है। वहीं शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं।

Advertisement

जीवाजी वेधशाला के अनुसार दिन के अधिकतम तापमान में 4  डिग्री कमी आई और यह 18.2डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान दो डिग्री बढ़कर 15.0डिग्री रहा। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन और रात के तापमान में अंतर घटकर तीन डिग्री रह गया।

बादलों और कोहरे के कारण आद्र्रता बढ़कर 87 प्रतिशत हो गई है। शनिवार से मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। इधर दो दिन से धूप भी नहीं निकली। शहर में कई जगह पर अलाव जलते रहे। स्कूलों में दो दिन की अवकाश घोषित किया गया है।

Advertisement

नर्सरी से 8 वी तक के स्कूलों और आंगनवाड़ी का अवकाश

दो दिन से बिगड़े मौसम के कारण कड़ाके की ठंड जारी है। गुरुवार पूरे दिन बादल छाएं रहने से सूरज के दर्शन भी नही हुए। शीतलहर का असर भी बना रहा। ऐसे में गुरुवार देर शाम को कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले में नर्सरी से कक्षा 8 वी तक के बच्चों के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रो में छुट्टी घोषित कर दी।

जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले में दो दिन से चल रही शीतलहर को देखते हुए। नर्सरी से कक्षा आठवी तक के सभी प्रायवेट और सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित की है। वहीं जिले की सभी आंगनवाड़ी केद्रों में भी अवकाश रहेगा। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने आदेश जारी किए है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें