Advertisement

सिंहस्थ की तैयारी… टुकड़ों में बन रही सड़क, साथ में चल रहा नाली का काम

अक्षरविश्व आंखों देखी…

Advertisement

नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028को ध्यान में रखते हुए शहर में विकास और सड़क चौड़ीकरण के कामों ने रफ्तार पकड़ ली है। सिंहस्थ महापर्व और भविष्य के लिहाज से शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है ताकि सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो। शहर के आंतरिक मार्गों में भी कई जगह चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी के तहत नानाखेड़ा स्थित गेल से शांति पैलेस तक रोड चौड़ीकरण किया जा रहा है। फरवरी से इसके काम की शुरुआत हुई थी।

Advertisement

550 मीटर लंबे इस मार्ग को 13.5 करोड़ रुपए की लागत से 21 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। वर्तमान में टुकड़ों में रोड का निर्माण भी शुरू हो गया। कुछ हिस्से में सड़क बना दी गई है, जबकि अन्य एक हिस्से को समतल किया जा रहा है तो शेष हिस्से में बेस तैयार किया जा रहा है। रोड के साथ नाली निर्माण काम भी किया जा रहा है। कुछ हिस्से में यह काम पूरा भी हो चुका है तो कुछ में काम चल रहा है। भोपाल की अरुज हाइवे कंपनी इस काम को कर रही है। इस सड़क के सेंटर में 2.5 मीटर का डिवाइडर भी रहेगा। यहां पर बिजली को लाइन को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। रविवार को अक्षरविश्व की टीम मौके पर पहुंची और रोड का काम कहां तक पहुंचा, क्या-क्या काम हुआ और क्या काम शेष है, इसकी जानकारी ली। नानाखेड़ा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र से शांति पैलेस को जोडऩे वाला यह प्रमुख मार्ग है।

वैकल्पिक मार्ग पर दबाव बढ़ा

Advertisement

फिलहाल मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इसके कारण मित्रनगर से होकर सी-21 मॉल को जोडऩे वाले मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। स्थिति यह है कि यहां वाहन दिनभर गुत्थमगुत्था होते हैं जिससे पल-पल में जाम भी लगता है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दो नालों पर बनाया जा रहा स्ट्रक्चर
गेल कार्यालय से आगे करीब 100 मीटर के हिस्से में नाला गुजर रहा है। जिस पर दो स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे। इसमें से एक पर फिलहाल सरियों से स्ट्रक्चर का नीचे का हिस्सा तैयार कर दिया है, जिसके बाद बाद इसे सीमेंट-कांक्रीट से भरा जाएगा। इसके बाद इसी तरह से दूसरे नाले पर भी स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

टुकड़ों में चल रहा काम
सड़क के बीच के हिस्से में सीमेंट-कांक्रीट से टुकड़ों में रोड बनाई जा रही है। जितने हिस्से में निर्माण चल रहा है, वहां कुछ हिस्से में नाली निर्माण हुआ है तो कुछ में पाइप डाल दिए गए हैं। जैसे-जैसे निर्माण चलेगा, इसका भी काम किया जाएगा। बारिश से पहले काम पूरा करने की बात कही जा रही है।

यह तैयार हो रहा बेस

शांति पैलेस की ओर वाले हिस्से पर अभी गिट्टी बिछाई गई है। कुछ हिस्से पर बेस तैयार किया गया है जिसके बाद इस पर सीमेंट-कांक्रीटीकरण किया जाएगा, जबकि दूसरे हिस्से का रोलर की मदद से समतलीकरण कर दिया गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें