Advertisement

सीएम को ताबड़तोड़ जाना पड़ा दिल्ली

उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन विकास के लिए चल रहे निर्माणाधीन कार्यों को स्पॉट पर जाकर देखना चाहते थे। रात्रि विश्राम भी दशहरा मैदान पर रुककर स्थानीय पार्टी नेताओं से विस्तृत चर्चा करने का था, लेकिन सारे काम छोड़कर ताबड़तोड़ दिल्ली जाना पड़ा।
सीएम के करीबी सूत्रों ने बताया डॉ. यादव संभागीय बैठक दिए गए निर्देशों का कितना अमल हो पाया है, यह देखना चाहते थे। रात्रि विश्राम भी उज्जैन में था लेकिन शनिवार दोपहर ढाई बजे दिल्ली से सीएम को बुलाया गया। वे तारामंडल और विक्रम उद्योगपुरी में प्रस्तावित मेडिकल डिवाइस पार्क की तैयारी का निरीक्षण करने भी नहीं जा सके। सीएम की दूसरी बैठक के बाद अधिकारियों में हलचल शुरू हो गई है, क्योंकि उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कह दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें