हमशक्ल को देख चौंके फैंस, बोले- कुदरत का करिश्मा

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में से थे जिन्होंने टीवी से शुरुआत करके बिना किसी गॉडफादर के अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया। 21 जनवरी 1986 को जन्मे सुशांत को सबसे पहले पवित्र रिश्ता सीरियल में मानव के रोल से पहचान मिली। टीवी पर खूब मकबूलियत मिलने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और काई पो छे, एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे जैसी फिल्मों से करोड़ों दिलों में जगह बना ली। लेकिन 14 जून 2020 को उनके अचानक गुजर जाने की खबर ने पूरे देश को हिला दिया। आज भी उनके फैंस उन्हें दिल से याद करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसे लड़के का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो बिल्कुल सुशांत जैसा दिखता है और फैंस के दिल में पुरानी यादें ताजा कर रहा है।
सुशांत की हूबहू कॉपी निकला ये लड़का
इंस्टाग्राम पर धड़ाधड़ शेयर हो रहे इस वीडियो में एक युवा लड़का नजर आता है जिसकी हेयरस्टाइल, मुस्कान और आंखें देखकर लोग दंग रह जाते हैं क्योंकि ये सब हूबहू सुशांत सिंह राजपूत से मिलती हैं। इस लड़के का नाम अयान है जो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालता रहता है। उनके 295 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स उनकी हर पोस्ट को खूब पसंद करते हैं।









