होटल के सामने लिटरबिन में मेडिकल संचालक ने कचरा फेंका, 1500 रुपए का जुर्माना लगा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सफाई को लेकर नगरनिगम ने कड़ाई शुरू कर दी है। दिन से लेकर रात तक गंदगी फैलाने वालों पर निगाह रखी जा रही है। इसी कड़ी में होटल शुभश्री और आश्रय के सामने लगी लिटरबिन में मेडिकल कचरा मिलने पर मेडिकल संचालक पर जुर्माना किेया गया।
दरअसल मेडिकल कचरा अलग डालना जरूरी है, मगर रमेश मेडिकल स्टोर के संचालक ने लिटरबिन में ही मेडिकल कचरा डाल दिया था। मेडिकल के रैपर से पहचान होने पर टीम स्टोर पर पहुंची और 1500 रुपए का चालान किया।

वार्ड 16 में दी समझाइश
नगरनिगम की टीम कचरा फैलाने वालों पर नजर भी रख रही है। इसी कड़ी में वार्ड 19 के दो रहवासी वार्ड 16 में कचरा फेंकने से पहले पकड़े गए। उनको टीम ने रोका और कलेक्शन वाहन में ही कचरा डालने की समझाइश दी। यह चेतावनी भी दी अगली बार खुले में कचरा डालते पकड़े गए तो जुर्माना लगाया जाएगा।









