Advertisement

आर्थिक संकट के बावजूद Sri Lanka Asia Cup की मेजबानी के लिए तैयार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंका में नागरिक और राजनीतिक अशांति के बाद भी 27 अगस्त से एशिया कप की मेजबानी करने को लेकर इस देश का समर्थन किया है.

Advertisement

श्रीलंका ने अशांति के माहौल में बिना किसी सुरक्षा उल्लंघन के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की सफलतापूर्वक मेजबानी की. गंभीर वित्तीय संकट के बीच पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भाग गये हैं. पाकिस्तान की टीम इस समय श्रीलंका के दौर पर है.

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने श्रीलंका क्रिकेट (एससीएल) के अधिकारियों से बात की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि वह 27 अगस्त से 11 सितंबर तक खेले जाने वाले एशिया कप के लिए श्रीलंका की मेजबानी का समर्थन करेंगे.

Advertisement

सूत्र ने कहा कि पीसीबी अध्यक्ष ने अपने समकक्ष को भरोसा दिया है पाकिस्तान चाहता है कि श्रीलंका इस क्षेत्रीय स्पर्धा की मेजबानी करे क्योंकि इससे पर्यटन बढ़ेगा और मेजबान देश को राजस्व की प्राप्ति होगी.

सूत्र ने यह भी कहा कि पीसीबी ने एससीएल अधिकारियों को यह भी आश्वासन दिया था कि पाकिस्तान टीम देश में जारी अशांति के बावजूद गॉल और कोलंबो में अपने टेस्ट मैच खेलेगी.

Advertisement

उन्होंने कहा कि एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की इस बीच कोई बैठक प्रस्तावित नहीं है लेकिन 22 अगस्त को बर्मिंघम में होने वाले आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक के दौरान) एसीसी के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें