Popup Image
Advertisement

इंदौर में CM योगी ने शिवाजी वाटिका का लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इंदौर आए। वे एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से सीधे उज्जैन पहुंचे। महाकाल का अभिषेक किया। भर्तृहरि की गुफा के भी दर्शन किए। इसके बाद दोपहर में इंदौर लौट आए। यहां राजबाड़ा स्थित देवी अहिल्या प्रतिमा पर नमन कर माल्यार्पण किया। फिर वे नाथ मंदिर पहुंचे और ध्वज स्तंभ का अनावरण किया।

Advertisement

इसके बाद BRTS स्थित शिवाजी वाटिका में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छता और स्मार्ट सिटी में नंबर आने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि आप सभी ने प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छता के मिशन को ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की 350वीं वर्षगांठ मनाने की शुरुआत इंदौर ने ही की है। मुझे यकीन है कि इसकी झनकार कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। उस समय के सबसे क्रूर मुगल शासक को चुनौती देने वाले शिवाजी महाराज को आज भी श्रद्धा और सम्मान से याद किया जाता है। लोक कल्याण का विकास, राष्ट्रवाद के भगवा को उन्होंने ऊंचाईयों तक पहुंचाया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें