उज्जैन:बीड़ी एजेंट को चाकू मारकर तीन लाख की लूट

पंथपिपलाई से उज्जैन की ओर मैजिक वाहन में आ रहा था एजेंट

उज्जैन।बीड़ी कलेक्शन एजेंट के साथ इंदौर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया सूचना मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू की गईसीएसपी वंदना चौहान ने बताया कि 30 नंबर बीड़ी कंपनी का कलेक्शन एजेंट महेश निवासी महेश नगर पंथपिपलाई से मैजिक वाहन में ड्राइवर अरुण धवन के साथ उज्जैन की ओर आ रहा था।
इसी बीच इंदौर रोड हाईवे पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने मैजिक वाहन रोका और एजेंट को वाहन से उतार कर रुपयों से भरा बैग चीन ने की कोशिश की एजेंट द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला किया और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए जीएसटी चौहान के मुताबिक घायल एजेंट को प्राथमिक उपचार कराने के बाद थाने में एफ आई आर दर्ज की जा रही है वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है फिलहाल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर रवाना की गई है एजेंट ने प्रारंभिक बयानों में रहा है कि बदमाश जो बैग लूटकर ले गए हैं उसमें लगभग तीन लाख से अधिक राशि रखी थी।








