Advertisement

उज्जैन में खुलेगी नेशनल टेस्टिंग लैब, उद्योगों को होगा फायदा, एनटीएच डीजी ने जानी डिमांड

उज्जैन, देवास, पीथमपुर और इंदौर के उद्योगपतियों ने बताई अपनी मांग

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मध्यप्रदेश में उद्योगों के विस्तार को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग हाउस (एनटीएच) उज्जैन में आधुनिक लैब खोलने की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार रात एनटीएच के डीजी (डायरेक्टर जनरल) ने इंदौर रोड स्थित होटल रुद्राक्ष में उज्जैन, इंदौर, देवास, पीथमपुर और मंडीदीप के उद्योगपतियों से जरूरी टेस्ट के संबंध में फीडबैक लिया।

दरअसल मालवा क्षेत्र में औद्योगिककरण तेजी से बढ़ रहा है। देवास, पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के साथ प्रधानमंत्री मित्र पार्क और उज्जैन की विक्रमपुरी उद्योगपुरी में तेजी से उद्योग स्थापित हो रहे हैं। इन उद्योगों को अपने यहां तैयार माल की गुणवत्ता जांचने के लिए उत्कृष्ट लैब की जरूरत है और यह लैब अभी महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलुरु, चैन्नई या अहमदाबाद) जैसी जगहों पर ही हैं।

Advertisement

एक्सपोर्ट क्वालिटी का माल तैयार करने वाले उद्योगों को यहां से जांच कराने में समय और पैसा दोनों ही ज्यादा देना पड़ता है। उद्योगपतियों की इस परेशानी को कम करने के लिए ही सेंट्रल इंडिया में उज्जैन में लैब स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में एनटीएच के डीजी डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव ने अपन टीम के साथ प्रदेश के उद्योगपतियों से चर्चा की और डिमांड जानी।

फार्मा, टेक्सटाइल, केमिकल ऑटोमोबाइल की डिमांड

Advertisement

मध्यप्रदेश में फार्मा, टेक्सटाइल, केमिकल, ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग और प्लास्टिक यूनिट ज्यादा हैं। ऐसे में उद्योगपतियों ने इन इंडस्ट्रीज में बनने वाले उत्पादों के मुताबिक टेस्टिंग लैब स्थापित करने पर जोर दिया।

उज्जैन के लिए बड़ा अचीवमेंट
उज्जैन में एनटीएच का लैब स्थापित करने का फैसला बड़ा अचीवमेंट है। अभी मेडिकल डिवाइस प्रोडक्ट की जांच की लैब विक्रम उद्योगपुरी में है। यहां नई लैब बनने से उत्पादों की जांच जल्दी से हो सकेगी। इसका फायदा एक्सपोर्ट में होगा। अभी कई मामलों में रिपोर्ट आने में देरी होती है।
राजेश राठौर, ईडी, एमपीआईडीसी

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें