Popup Image
Advertisement

किशोरी से छेड़छाड़, केस दर्ज

उज्जैन। अंबोदिया में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ गांव में रहने वाले संतोष पिता राजाराज सूर्यवंशी ने बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि किशोरी 8वीं की छात्रा है। उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे तभी बदमाश ने छेड़छाड़ की। आरोपी के खिलाफ धारा 354 के अलावा पास्को एक्ट में केस
दर्ज किया है।

Advertisement

दुर्घटना में युवक की मौत पर बाइक चालक के खिलाफ केस

उज्जैन। एक माह पूर्व भूखीमाता रोड़ पर मोटर सायकलों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई थी। महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के बाद बाइक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि गोपाल सिंह पिता रामेश्वर सिंह आंजना 42 वर्ष निवासी देवराखेड़ी बुजुर्ग थाना चिंतामण की बाइक को 26 नवंबर की रात भूखीमाता से उजरखेड़ा होते हुए आदिनाथ आश्रम की ओर जाते समय बाइक क्रमांक एमपी 13 ईडब्ल्यू 4194 के चालक ने टक्कर मार दी थी। इस दौरान गंभीर घायल गोपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने गवाहों के बयान के बाद बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें