Popup Image
Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह से मिले CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात लगभग 1 घंटे तक चली और बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मध्य प्रदेश में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर अहम चर्चा हुई है।

Advertisement

अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम के एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट किया गया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर आगामी 1 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था लोकार्पित करने हेतु आमंत्रित किया।

Advertisement

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में हाल ही में शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच विभागों (मंत्रालयों) के बंटवारे को लेकर आलाकमान से विचार विमर्श करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को ही देर रात दिल्ली पहुंच गए।

शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर विस्तार से चर्चा की है और यह माना जा रहा है कि उनके भोपाल लौटते ही जल्द ही मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा।जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज ही भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें