जीतो लेडीज विंग उज्जैन की स्थापना

44 सदस्यों और 2 पेट्रन मेंबर ने शपथ ग्रहण की
उज्जैन। एमपीसीजी झोन अंतर्गत जीतो लेडीज विंग की स्थापना हुई। जिसमें 44 मेंबर्स और 2 पेट्रन मेंबर को मुख्य अतिथि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने नए मेंबर्स को शपथ दिलाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
कार्यक्रम में इंदौर चेप्टर के चेयरमैन हितेंद्र मेहता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जोन सेक्रेटरी मयंक दोषी ने जीतो एमपीसीजी के कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी। इंदौर यूथ के चेयरमैन प्रतीक सूर्या ने जीतो कनेक्ट जयपुर और जेबीएन कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया।
एमपीसीजी ज़ोंन जेएलडब्ल्यू की को- कन्वेनर रेखा जैन ने सभी का स्वागत किया।
इस अवसर पर एमपीसीजी जोन की कन्वेनर कुसुम श्रीमाल, इंदौर की जेएलडब्ल्यू की चीफ सेक्रेटरी कोयल जैन, पूर्णिमा दोषी आदि मौजूद रहे। आभार मंजू सूर्या ने माना।
Advertisement









