Advertisement

 टी-20 वर्ल्ड कप:साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंची

साउथ अफ्रीका ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 10वें सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हरा दिया है। साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लिया है। वहीं मेजबान वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो चुका है।

Advertisement

सुपर-8 के ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें तय हो गईं। साउथ अफ्रीका ने टॉप पर रहते हुए क्वालिफाई किया, जबकि इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर रही।

एंटीगुआ में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 136 रन का टारगेट दिया था। हालांकि, बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस नियम के तहत तीन ओवर्स घटा दिए गए थे। फिर साउथ अफ्रीका को 17 ओवर में 123 रन का टारगेट मिला। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने दोहरा प्रदर्शन किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्होंने 52 रन बनाए और 3 विकेट झटके।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें